ये मेरे प्रभु

ये मेरे प्रभु,
तुम्ही हो जग में निराला।
जय हो जय प्रभु,
तुम्ही मेरा दोस्त प्यारा। 

तुझमें समया ये जग संसारा,
तुम बिना जीवन है अपूर्ण यारा।

तुम हो मेरे जीवन का सबसे प्यारा,
तुझको ही मैं सदा पुकारा।

जय हो जय प्रभु,
तुम्ही मेरा दोस्त प्यारा। 

तुम्ही ने ये जीवन दिया,
तुम्ही ने जग संसार में लाया।


तुम्ही ने तो जग संसार बनाया,
तेरी महिमा कोई जान न पाया।

तुम्ही मेरे जीवन में समया,
तेरी शक्ति कोई पार न पाया।


जय हो जय प्रभु,
तुम्ही मेरा दोस्त प्यारा। 

जब भी मैं स्मरण करता,
बड़ा सा बड़ा संकट पल में टल जाता।

तुम्हारी चरणों में मेरा शक्ति समाया,
जिसको कोई तोड़ न पाया।

ये मेरे प्रभु,
तुम्ही हो जग में निराला। 
जय हो जय प्रभु,
तुम्ही मेरा दोस्त प्यारा। 
########################
#################################
नाम—हेमलाल साहू
ग्राम—गिधवा, पोस्ट—नगधा,
थाना—नांदघाट, तह.—नवागढ़,
जिला—बेमेतरा, छत्तीसगढ़
मो. नं.—9907737593
Email ID- hemlalshahu@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें