भारत माँ के अमर सपूतो

भारत माँ के अमर सपूतो, चिड़िया बोले वीरो।
हो आया है भोर सँवेरा, अब तो जागो हीरो।।

भारत माँ की कर्ज चुकाओ, शांति देश में लाओ।
भाई चारा प्रेम बढ़ाओ, भारत के गुन गाओ।।

ऐसा कोई छूट न जाये, जो अब पढ़ न पाये।
अज्ञानता को दूर भगाओ, दीपक ज्ञान जलाये।।

इस मिटटी में सोना ऊगाये, परिश्रम खूब लगाये।
रहै गरीबी न देश अपने, हरियाली को लाये।।

जय हिन्द हिन्द जय का नारा, तुम अब खूब लगाओ।
रहै देश में अमन सदा ही, तुम झण्डा लहराओ।।

-हेमलाल साहू
ग्राम गिधवा, पोस्ट नगधा
तहसील नवागढ़, जिला बेमेतरा
(छत्तीसगढ़) मो.9977831273

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें