नारी की महानता



नारी की महानता को तु, 
जग में प्रकाश दें।
सरस्वती की देवी बनके तु,
ज्ञान का भण्डार दे।

दुर्गा रूप लेके तु,
पापो को समा कर दे।
आरती बनके तु,
भक्ति का मार्ग दिखा दे।


पूजा बनके तु,
भगवान को दिला दे।
नारी की महानता को तु, 
जग में प्रकाश दे।

रोशनी बनके तु,
जग में ऊजाला फैला दें।
दीपिका बनके तु,
अज्ञानता के अंधकार को मिटा दे।

झाँसी की रानी बनके तु,
अत्याचार को दमन कर दे।
मौसम की बहार बनके तु,
जग में खुशिया बिखेर दे।

कलयुग की सीता बनके तु,
आज का रावण मिटा दे।
महाभारत की द्रोपती बनके तु,
पापीयों का नाश करा दे।

ममता की देवी बनके तु,
दया का पाठ पढ़ा दे।
मेरा दीदी बनके तु,
मुझमें प्रेरणा जगा दे।

नारी की महानता को तु,
जग में प्रकाश दे।
######################
नामहेमलाल साहू
ग्रामगिधवा, पोस्टनगधा,
थानानांदघाट, तह.नवागढ़,
जिलाबेमेतरा, छत्तीसगढ़
मो. नं.9907737593
Email ID- hemlalshahu@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें