जिन्दगी कुछ भी नही,
रोज का वही सिलसिला।
सुबह उठो तो रात को सो जाओ,
खाओ पियो रोज का नाम बताओ।
जितना हो सके दौलत बनाओ,
शरीर थक जाये तो बिस्तर पकड़लो।
जिन्दगी बीत गये पर शान्ति से मत जीयो,
मेरे अपने पराये में भागते फिरो।
न कुछ साथ लेके आये,
न कुछ साथ लेके जायेगे।
कुछ सालो, कुछ समय तक,
नाम यू ही सबके लबो पर रह जायागे।
फिर सब कुछ मिट जायेगा,
जब समय का चक्र आयेगा।
##################################
नाम—हेमलाल साहू
ग्राम—गिधवा, पोस्ट—नगधा,
थाना—नांदघाट, तह.—नवागढ़,
जिला—बेमेतरा, छत्तीसगढ़
मो. नं.—9907737593
Email ID- hemlalshahu@gmail.com
|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें