इस दुनिया की अंधकार से निकलकर


इस दुनिया की अंधकार से निकलकर,
उस ज्ञान की प्रकाश की ओर जाना चाहा।

हर कठिनाईयों से लड़कर,
उस मंजिल का पाना चाहा।

जिस रास्ते पे है प्रभु कि भक्ति,
उस मंजिल को लाना चाहा।

हर लक्ष्य को अपनाकर 
उस मंजिल को पाना चाहा।

बुराईयों से दुर रहकर,
अपने अंदर अच्छाईयों को बढ़ाना चाहा।

हर कमजोरियों को दुर कर,
परिश्रम का काम करना चाहा।

ईष्या  से दुर रहकर,
प्रेम का दिपक जलाना चाहा।

असत्य को छोड़कर ,
सत्य को जगाना चाहा।

इस दुनिया की अंधकार से निकलकर,
उस ज्ञान की प्रकाश की ओर जाना चाहा।
###################################
#####################################################
नाम— हेमलाल साहू
ग्राम— गिधवा,पोस्ट—नगधा
थाना—नांदघाट, तह— नवागढ़,
जिला—बेमेतरा,छत्तीसगढ़
मो. नं.— 9907737593
Email ID- hemlalshahu@gmail.com



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें