हे गणपति जी

हे गणपति जी आपको, मेरा प्रथम प्रणाम।
भक्तन के संकट हरो, सफल करो सब काम।
सफल करो सब काम, आपके शरणे आये।
रिद्धि सिद्धि के संग, हमारे मन को भाये।।
दो प्रभु सबको ज्ञान, रहै न माया प्रभु जी।
मन से करते नमन, आपको हे गणपति जी।।

-हेमलाल साहू
ग्राम - गिधवा, पोस्ट नगधा
तहसील नवागढ़ जिला बेमेतरा
(छत्तीसगढ़) मो.9907737593

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें