@आओ@

आओ मिलकर आगे बढ़गे।
एक नया इतिहास लिखेंगे।।

हम सभी एक हो जायेगे।
भाई चारा प्रेम बढ़ाएंगे।।

मिलकर हमसब एक रहेंगे।
आपस का भेद मिटायेंगे।।

जाति, धर्म, मजहब न रहेगा।
मानवता ही सब पूजेगा।।

ऐसा हम देश बनाएंगे।
जहाँ अमन को हम लाएंगे।।

आओ मिलकर आगे बढ़गे।
एक नया इतिहास लिखेंगे।।

-हेमलाल साहू

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें