भारत गाता रीत मैं

भारत गाता रीत मैं, देश प्रेम का गीत मैं।
लिये तिरंगा हाथ में, चलै सिपाही साथ में।।

अपना भारत देश में, कभी रहै न क्लेश में।
भाई चारा अमन से, अपना नाता चमन से।।

जाति धर्म को छोड़कर, प्यारा नाता जोड़कर।
आओ मानव हम बने, धीरे धीर शने शने।।

अब तो जयचँद देश में, बचे न किसी भेस में।
देश प्रेम अपना रहै, जय भारत नित हम कहै।।

हम लहराएँ मान से, अपना तिरँगा शान से।
वीरो को सम्मान है, दिए देश हित जान है।।

-हेमलाल साहू
ग्राम गिधवा, पोस्ट नगधा
तहसील नवागढ़, जिला बेमेतरा
छत्तीसगढ़, मो.-9977831273

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें