@भारत माता हमें पुकारे@

भारत माता हमें पुकारे, आओ मेरे लाल।
दुश्मन भी अपना बन जाये, ऐसा करो कमाल।।

मातृभूमि पर मर मिट जाये, साहस बने मिशाल।
अमन चैन की हो हर बस्ती, सबका रखना ख्याल।।

छले छिद्र से नाता तोड़ो, करो दया से प्यार।
रखो सदा भाई चारा बस, पावन हो संस्कार।।

जाति धरम के झगड़े छोड़ो, केवल हो इंसान।
मानव मानव सब एक रहे, बने यही पहचान।।

जयचंदो की घात सहे ना, अब पृथ्वी का लाल।
कभी कहीँ गद्दार मिले तो, खींचे उसकी खाल।।

-हेमलाल साहू
ग्राम गिधवा, पोस्ट नगधा
तहसील नवागढ़, जिला बेमेतरा
(छत्तीसगढ़) मो. 9977831273

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें